Search KhabarFast

Press ESC to close

हो जाइए तैयार! 15 फरवरी को होगा पाकिस्तान और भारत का मुकाबला, दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

हो जाइए तैयार! 15 फरवरी को होगा पाकिस्तान और भारत का मुकाबला, दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली: 7 फरवरी को टी20I  विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। इस बार विश्व कप से पहले काफी हंगामा देखा गया है। पहले बांग्लादेश में विश्व कप खेलने के लिए मना कर दिया। फिर पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने के साथ खेलने से मना कर दिया। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका में खेला जाना है। इस  मुकाबले को लेकर भारतीय टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा दिया है।

अश्विन के मुताबिक, भारत के साथ पाकिस्तान का मुकाबला तय समय यानी 15 फरवरी को खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने फैसले से जल्द पीछे हट जाएगा। बता दें कि पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमाति तो दी है, लेकिन भारत के साथ मुकाबले के लिए अपनी मंजूरी नहीं दे। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का रुख अपनाया है। लेकिन पाकिस्तान के इस फैसले पर आईसीसी ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने साफ किया है कि पाकिस्तान को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पाकिस्तान के साथ अन्य देशों पर होगा असर

अश्विन अपने यूट्यूब पर बात करते हुए कहा कि 100 प्रतिशत भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। उनके मुताबिक, पाकिस्तान जल्द से जल्द अपने फैसले पर यू-टर्न लेगा। अगर यह मुकाबला नहीं होता है तो भारी आर्थिक नुकसान पाकिस्तान को झेलना पड़ सकता है। ब्रॉडकास्टर्स को बड़ा झटका लगेगा और इसका असर बाकी फुल मेंबर देशों पर भी पड़ेगा। ICC मीटिंग में सभी यही कहेंगे कि पाकिस्तान की वजह से नुकसान हो रहा है।

गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते है- अश्विन

इसके साथ अश्विन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के साथ मैच नहीं खेलता है तो इस स्थिति में पाकिस्तान को रेवेन्यू के साथ पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ICC विदेशी खिलाड़ियों को मिलने वाले NOC रद्द कर सकता है, जिससे PSL की पूरी योजना पर असर पड़ सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Para Games 2026: हनी ने आखिरी थ्रो में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा-एथलीट लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी हनी ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो F37/38 स्पर्धा में 60.49 मीटर दूर भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हनी ने अपने आखिरी प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। उनके इस प्रदर्शन से भारत के पदकों की संख्या में एक और गोल्ड जुड़ गया।

Asian Para Games 2026: नितेश कुमार ने रचा इतिहास, फाइनल में प्रमोद भगत को हराकर जीता गोल्ड

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL3 फाइनल में हमवतन और पूर्व पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस मुकाबले में नितेश ने सीधे गेम में 21-18, 21-16 से जीत दर्ज की। वहीं, प्रमोद भगत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस तरह भारत ने SL3 कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक अपने नाम किए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है। बता दें की यह मुकाबला हेगले ओवल में आयोजित किया गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast