
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन का प्रचार करेंगे। अरुणाचल प्रदेश पर्यटन के सचिव जोराम बेदा ने एक बयान में यह जानकारी दी।
बेदा ने कहा कि इस साल हमारा ध्यान पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने और अरुणाचल प्रदेश को निश्चित रूप से देखने, निश्चित रूप से अनुभव करने, वाला राज्य बनाने पर है। इसके लिए हमें ऐेसे भागीदारों की जरूरत है जो हमारी तरह विचार रखते हों और हमारी सोच को समझते हुए इस मार्ग को हासिल करने में हमारे मददगार साबित हो सकें।
उन्होंने कहा कि वियाकॉम 18 के रूप मे हमें ऐसा भागीदार मिला है जिसने जॉन अब्राहम को हमारे साथ जोडऩे में मदद की।

Leave a comment