Asha Bhosle Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में आशा भोसले का नाम उन महान गायिकाओं में शामिल है, जिन्होंने अपनी आवाज से कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गीत गाए हैं। उनके कई गाने आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। इन्हीं में एक ऐसा सदाबहार गीत है, जो करीब 60 साल बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।
इस गाने का एक संस्करण आशा भोसले ने महान गायक मोहम्मद रफी के साथ भी गाया था। यह गीत कभी मुंबई की लोकल ट्रेनों में भिखारियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ करता था। गाने के जरिए गरीब लोग यात्रियों से मदद मांगते हुए उन्हें दुआएं देते थे। आज भी यह गीत यूट्यूब पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
आशा भोसले का कौन सा 60 साल पुराना गाना हो रहा वायरल?
यहां बात हो रही है फिल्म 'दस लाख' (1966) के मशहूर गीत 'गरीबों की सुनो, वो तुम्हारी सुनेगा' की। इस गाने को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी।
गीत के बोल गरीबों की मजबूरी, उनकी जरूरतों और समाज में उनकी स्थिति को बेहद भावुक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। इसमें अमीर और संपन्न लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की गई है।
Also read: 90s Famous Song: कुंवारी लड़कियों के सिर चढकर बोलता है इस गाने का जादू, 37 साल बाद भी है सुपरहिट
गाने के बोल आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस दौर में थे।
मुंबई की लोकल ट्रेनों में खूब गाया जाता था यह गीत
फिल्म 'दस लाख' का यह गीत मुंबई की लोकल ट्रेनों में भिखारियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। IMDb के अनुसार, यह गाना भिखारियों द्वारा खूब गाया जाता था और लोकल ट्रेन में सुनने को मिलता था।
गीत के जरिए जरूरतमंद लोग यात्रियों से आर्थिक सहायता मांगते थे और बदले में उन्हें दुआएं देते थे। यही वजह है कि इस गाने का जुड़ाव आम लोगों और गरीब तबके से खास तौर पर रहा।
संजय खान और बबीता पर फिल्माया गया था गाना
'गरीबों की सुनो' गीत फिल्म 'दस लाख' का हिस्सा था। इस फिल्म में संजय खान और बबीता कपूर नजर आए थे। गाने को रवि ने संगीतबद्ध किया था, जबकि इसके बोल प्रेम धवन ने लिखे थे।
आशा भोसले और मोहम्मद रफी की आवाज में यह गीत बेहद लोकप्रिय हुआ। आज भी पुराने हिंदी गानों के शौकीन इसे पसंद करते हैं और सोशल मीडिया व यूट्यूब पर इसकी चर्चा होती रहती है।
Also read: Lata Mangeshkar Diwali Song: 70 साल पुराना लता मंगेशकर का यह मराठी गाना दिवाली पर हर घर में होता है पसंद
आशा भोसले के ये गाने भी हैं सदाबहार
आशा भोसले के करियर में कई ऐसे गाने हैं, जिन्हें आज भी खूब सुना जाता है। उनकी लोकप्रिय गीतों की सूची में शामिल हैं:
चुरा लिया है तुमने जो दिल को
दम मारो दम
ओ मेरे सोना रे सोना
दिल चीज क्या है
इन आंखों की मस्ती
पिया तू अब तो आजा
जवान जानेमन
दीवाना हुआ बादल
आशा भोसले की आवाज की खासियत यही रही कि उन्होंने हर तरह के गीतों को अपनी गायकी से यादगार बना दिया। उनके सदाबहार गाने आज भी पुराने और नए संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।