रणवीर सिंह ने फैन्स के साथ शेयर किया इस फिल्म का ट्रेलर

रणवीर सिंह ने फैन्स के साथ शेयर किया इस फिल्म का ट्रेलर

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की मेगा बजट एक्शन फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले बड़े रहस्मयी अंदाज में इस फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया में दी थी, और अब ट्रेलर के साथ इस मसाला फिल्म का सीक्रेट आउट हो गया है।

रणवीर सिंह ने जो पोस्टर और ट्रेलर शेयर किया है, वो दरअसल एक मसाला ब्रांड के लिए है, जिसे रणवीर एंडोर्स करते हैं। इसे बिल्कुल किसी फिल्म के अंदाज में बनाया गया है। आग उगलते हुए पोस्टर पर रणवीर हाथ में गन थामे दिख रहे हैं, और उनका कॉस्ट्यूम भी कमाल का है। रणवीर ने इसके कैप्शन में लिखा है- धमाका।

ट्रेलर का वीडियो तो और भी दिलचस्प है। इसे देखने पर आपको किसी हॉलीवुड जॉम्बी फिल्म का अहसास होगा। रणवीर वीडियो में किसी सेवियर की तरह एंट्री मारते हैं। तमन्ना भाटिया भी इस ट्रेलर में उनके साथ दिख रही हैं।

Leave a comment