
अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड में चार साल के अंतराल के बाद वापसी की है। वो भी बतौर विलेन। अच्छी बात यह है कि अक्षय के इस प्रयास को सभी लोग पसंद कर रहे हैं। शायद यही कारण है कि अक्षय ने एक बार फिर विलेन का किरदार निभाने का मन बनाया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ढिशूम में अक्षय खन्ना ने विलेन का ही रोल प्ले किया है। अगली फिल्म 'इत्तेफाक' होगी।
इत्तेफाक साल 1969 में आई बीआर चोपड़ा की क्लासिक फिल्म है जिसमें लीड रोल राजेश खन्ना और नंदा ने निभाया था। अब इस फिल्म का रीमेक बन रहा है। इसमें ग्रे शेड्स रोल अक्षय खन्ना निभाएंगे।
सूत्र ने बताया, अक्षय खन्ना को फिल्म में एक महत्वपूर्ण रोल के लिए साइन किया गया है। यह किरदार खासतौर पर अक्षय के लिए लिखा गया है। फिल्म की शूटिंग लगभग दो महीने बाद शुरू हो जाएगी।
बता दें कि अक्षय खन्ना के किरदार को 'ढिशूम' में काफी पसंद किया गया। वैसे अक्षय खन्ना अब किरदार के मामले में काफी चूजी हो गए हैं।
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सिर्फ पैसों के लिए काम नहीं करते हैं। अगर कोई किरदार उन्हें मजेदार लगता है, तभी उसे हाथ में लेते हैं। यही वजह रही कि अक्षय खन्ना लंबे समय बाद 'ढिशूम' से बड़े पर्दे पर नजर आए।अक्षय खन्ना को हलचल और दिल चाहता है जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
Leave a comment