बॉलीवुड छोड़ने की बात पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्‍पी

बॉलीवुड छोड़ने की बात पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्‍पी

नरगिस फाखरी ने साफ कर दिया है कि उन्‍होंने अभी बॉलीवुड को अलविदा नहीं कहा है। ऐसी खबरों को उन्‍होंने अफवाह बताते हुए अपनी अपकमिंग फिल्‍म बैंजो का एक पोस्‍टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हाल ही में खबर आई कि रॉकस्‍टार, मद्रास कैफे और हाल ही में अजहर व हाउसफुल 3 जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड के साथ-साथ भारत से भी नाता तोड़ लिया है।

नरगिस के मई में ही बॉलीवुड छोड़कर चले जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जब वो अजहर और हाउसफुल 3 जैसी फिल्‍मों का प्रमोशन बीच में ही छोड़कर अपने घर अमेरिका रवाना हो गई थीं।

नरगिस फाखरी ने इंस्‍टाग्राम पर फिल्‍म बैंजो का एक पोस्‍टर शेयर किया है। इसके साथ उन्‍होंने लिखा, मैं इन दिनों अमेरिका में अपने कुछ प्रोजेक्‍ट पूरे कर रही हूं। कुछ हफ्ते बाद मैं भारत फिल्‍म बैंजो की प्रमोशन के लिए भी आऊंगी। मेरा अभी बॉलीवुड को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मेरे बॉलीवुड को छोड़ने की खबरों में कोई सच्‍चाई नहीं है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि ब्‍वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद नरगिस को नर्वस ब्रेकडाउन हुआ और वो तुरंत अपनी फिल्‍मों व प्रोड्यूसर्स को अधर में ही छोड़कर अमेरिका रवाना हो गईं। रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि उदय ने नरगिस से शादी तोड़ दी और वो ये सदमा बर्दाश्‍त नहीं कर पाईं।

कहा जा रहा था कि नरगिस, उदय के साथ शादी की घोषणा करने की तैयारी में थीं, मगर उदय ने अपना इरादा बदल दिया, जिसकी वजह से नरगिस को गहरा सदमा लगा।

जबकि एक समय था, जब उदय उनके साथ शादी करने को बेहद उत्‍सुक थे और नरगिस को प्रपोज भी किया था, मगर वो अपने करियर व हॉलीवुड फिल्‍मों पर फोकस करना चाहती थीं।

Leave a comment