
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म कनेडा में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आ सकती है। खबरों की माने तो पहली बार अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बन सकती है। दोनों कनेडा में साथ नजर आ सकते है। इस फिल्म को NH10 के डायरेक्टर नवदीप सिंह निर्देशित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अनुष्का कनेडा में एक्ट और प्रोड्यूस दोनों करेंगी। अभी अर्जुन कपूर से बात चल रही है।
फिल्म का टाइटल, पंजाबियों के कनाडा को कनेडा बोलने पर आधारित है। सूत्र का कहना है, पता नहीं क्यों लोग इस फिल्म को कॉमेडी फिल्म मान रहे हैं, जबकि ये एक ड्रामा फिल्म है। लेकिन NH10 की तरह इंटेंस नहीं है। ये अनुष्का की NH10 और फिलौरी के बाद तीसरी होम प्रोडक्शन फिल्म है। आपको बता दें कि अनुष्का ने अभी फिलौरी की शूटिंग पूरी की है और अर्जुन के पास हाफ गर्लफ्रेंड और मुबारका है।

Leave a comment