
क्या आपको 1997 में आई कमल हसन की फिल्म चाची 420 में छोटी बच्ची भारती का किरदार याद है? इस फिल्म में भारती का किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अब बड़ी हो चुकी हैं। जी हां, अब वह आमिर खान की फिल्म दंगल में उनकी बेटी (गीता फोगट) का किरदार निभा रही हैं। फातिमा इससे पहले वन टू का फोर, बिट्टू बॉस, आकाशवाणी जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में फातिमा के अलावा सान्या मल्होत्रा का किरदार बबीता कुमारी के रूप में देखा जाएगा और साक्षी तंवर को आमिर द्वारा निभाए जा रहे किरदार की पत्नी की भूमिका में देखा जाएगा।
फातिमा ने बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काम किया है। वह टीवी सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में सुमन के रोल में नजर आई थीं। 2001 में, फातिमा शाहरुख खान और जूही चावला द्वारा अभिनीत फिल्म वन टू का फोर में नजर आई थीं। उसके बाद 2008 में, वह भारतीय ड्रामा फिल्म तहान में जोया की भूमिका निभाई थीं। 2012 में वह कॉमेडी फिल्म बिट्टू बॉस और 2013 में फिल्म आकाश वाणी में काम किया।

Leave a comment