करण ने कहा, मैंने अपना कौमार्य 26 की उम्र में खो दिया था

करण ने कहा, मैंने अपना कौमार्य 26 की उम्र में खो दिया था

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपना एक ऐसा राज़ खोला है जिसे आप जानकर चौंक जाएंगे। करण ने यह चौंकाने वाला खुलासा एनडीटीवी कॉलम के लिए अपने एक लेख में किया है। करण के इस लेख का शीर्षक बेहद बोल्ड है और इसी वजह से यह सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने अपने इस लेख में कौमार्य (वर्जिनिटी) और अपनी सेक्स लाइफ से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की है।

करण ने लिखा कि उन्होंने अपना कौमार्य (वर्जिनिटी) 26 साल की उम्र में खो दिया था। ऐसा उन्होंने फिल्म कुछ-कुछ होता है के बाद किया। करण यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने पोर्न फिल्मों के बारे में भी अपनी सोच का खुलासा किया। उन्होंने लिखा- मुझे पोर्न फिल्में अच्छी नहीं लगती। पता नहीं लोगों को पोर्न विडियो सेक्सी क्यों लगते हैं और इन्हें देखकर उत्तेजित क्यों हो जाते है। जबकि मुझे ये सब अच्छा नहीं लगता। आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले करण ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ ऐसा बताया था जिससे वह सुर्खियों में आ गए थे। करण ने ट्वीट कर बताया था। लोग मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देते है। कुछ लोग तो उनकी पोस्ट्स पर GAY, good morning*** जैसे बातें भी लिख देते है।

 

Leave a comment