
सुपरस्टार शाहरुख खान कभी हां कभी ना की अपनी सह-कलाकार सुचित्रा कृष्णमूर्ति और फिल्म निर्माता शेखर कपूर की बेटी कावेरी के पहले गाने से काफी प्रभावित हुए हैं। कावेरी ने शुक्रवार को अपना पहला एकल गाना डिड यू नो जारी किया। शाहरुख ने ट्विटर पर सुचित्रा को लिखा, हमारे बच्चे कैसे बड़े हो गए। आप ने मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, है ना? यह विशेष है। उसे आशीर्वाद। शाहरुख ने इसके बाद शेखर को लिखा, कितने भाग्यशाली पिता हैं। माशाल्लाह वह बहुत खूबसूरत है। एक्टर ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन के अलावा गायक शान और सोनू निगम ने भी कावेरी की प्रशंसा की। कावेरी अभी महज 15 साल की हैं और इतनी कम उम्र में वह खुद ही गाना लिखती भी हैं और गाती भी हैं। कावेरी निर्देशक शेखर कपूर और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी हैं। निर्देशक शेखर कपूर का कहना है कि उनकी 15 साल की बेटी कावेरी अपने गीत खुद लिखती हैं और गाती भी हैं, जिसे देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। कावेरी ने शुक्रवार को अपना नया एकल गीत 'डिड यू नो' लॉन्च किया है।

Leave a comment