
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड के साथ-साथ अमेरिकन टीवी और भोजपुरी फिल्मों में हाथ आजमा रही हैं। एक विदेशी पत्रिका ने हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड चुना है। प्रियंका को उनकी हॉट्नेस और सेक्सी इमेज की वजह से मैक्सिम इंडिया मैग्जीन ने यह सम्मान दिया है। जानकारी के मुताबिक इस श्रेणी में कुल 100 महिलाएं थी, उनमें प्रियंका शीर्ष पर रही। मैक्सिम इंडिया ने इस बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड को अपने एडिशन के कवर पेज के लिए चुना है। प्रियंका को पत्रिका ने जून/जुलाई के अपने एडिशन के लिए कवर पर जगह देने का फैसला किया है। इस पत्रिका के कवर पेज पर बॉलीवुड अभिनेत्री बहुत हॉट और सेक्सी लग रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी साल 2011-2013 में प्रियंका को मैक्सिम इंडिया ने चुना था।

Leave a comment