दिल्ली में विराट के मम्मी-पापा के साथ नजर आई अनुष्का

दिल्ली में विराट के मम्मी-पापा के साथ नजर आई अनुष्का

बुडापेस्ट से लौट कर अनुष्का मुंबई की जगह दिल्ली क्या पहुंची कि खबर फैल गयी कि अनुंष्का ने विराट से शादी के लिए राज़ी हो गयी है। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। कहा जा रहा है कि अनुष्का इसी वजह से बुडापेस्ट में सलमान खान के साथ सुल्तान की शूटिंग पूरी करने के बाद विराट के मम्मी-पापा से मिलने के लिए सीधे दिल्ली पहुंची।

अनुष्का ने विराट के मम्मी के साथ खूब समय बिताया और बाद में विराट के साथ घूमने निकल पड़ी। अनुष्का जब वुडापेस्ट के लिए रवाना हुई थी तो विराट उन्हें सीऑफ करने गये थे, कुछ पिपराजी ने उन्हें हग औक किस करते हुए भी देखा था, उसी समय से विराट और अनुष्का की शादी को लेकर अफवाह शुरु हो गयी। कहा जा रहा है कि सुल्तान की हिरोइन बनकर अनुष्का एक्ट्रेस नंबर 1 गई है। दूसरी ओर विराट भी अपनी जिंदगी के बेहतरीन दौर में है। तो शादी के लिए इससे बढ़िया वक्त शायद ही हो सकता है। हालाँकि अनुष्का और विराट ने या फिर दोनों के परिवारवालों ने इसके बारे में अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है।

 

Leave a comment