बिकनी में दिखी बिग बी की नातिन नाव्या

बिकनी में दिखी बिग बी  की नातिन नाव्या

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इसी साल ग्रेजुएट हुई हैं। अपनी इस उपलब्धि को वो जमकर सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में वो दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं, तो अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नाव पर बिकनी पहने जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। नव्या बिकनी में काफी हॉट लग रही हैं और उनका डांस भी बेहतरीन है। नव्या का ये बिंदास अंदाज क्या करेगा इस बारे में तो हमे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हम ये बात जानने में काफी उत्सुक हैं कि क्या नव्या बॉलीवुड में एंट्री करने का मन बना रही हैं। हालांकि उनके नाना अमिताभ ने इस सवाल पर कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया।

आपको बता दें की नव्या इन दिनों अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस दौरान की अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें वो क्रूज पर सोती नजर आईं। एक दूसरी फोटो में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी देखे गए। आर्यन और नव्या अच्छे दोस्त हैं और वो भी नव्या के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

 

Leave a comment