जूही चावला और उनके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ

जूही चावला और उनके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ

बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जूही और उनके पति के खिलाफ रांची में केस दर्ज कराया गया है। दोनों पर एक प्राइवेट कंपनी को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। ये केस प्राइवेट स्कूलों के लिए एजुकेशनल प्रोग्राम तैयार करने वाली कंपनी आइक्यू लॉजिक इंडिया के संचालक जयेश सिन्हा ने दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि मुंबई की कंपनी उबकुल फ्यूटेक ने स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन के लिए 2013 में फ्रेंचाइजी देने की बात कही थी। जूही चावला के पति जय मेहता इस कंपनी के फाउंडर हैं और जूही चावला भी कंपनी से जुड़ी हैं। वो इस कपंनी की ब्रांड पब्लिसिटी एम्बेसडर है। जयेश सिन्हा ने एफआईआर में आरोप लगाए है कि डील के मुताबिक जूही को रांची में तीन दिन तक स्कूलों का कैंपेन करना था लेकिन जूही कैम्पेनिंग के लिए नहीं आई। 

Leave a comment