जल्द ही होगा खुलासा, दीपिका या प्रियंका कौन बनेंगी भंसाली की पद्मावती

जल्द ही होगा खुलासा, दीपिका या प्रियंका कौन बनेंगी भंसाली की पद्मावती

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर महारानी पद्मावती का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बाजीराव मस्तानी, की सफलता से उत्साहित संजय लीला भंसाली एक और पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए तैयार हैं। भंसाली की अगली फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। कहा जा रहा है कि भंसाली की पद्मावती में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे जबकि दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभाएंगी, लेकिन इस बीच यह भी चर्चा है कि भंसाली प्रियंका के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। दीपिका और प्रियंका ने भंसाली के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला तथा बाजीराव मस्तानी में काम किया था। भंसाली का झुकाव दीपिका की ओर ज्यादा है, लेकिन पद्मावती के लिए उन्हें दमदार एक्ट्रेस की तलाश है। दीपिका पादुकोण भी बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन प्रियंका से अभिनय के मामले में पीछे हैं। शायद इसी कारण प्रियंका को भंसाली प्राथमिकता दें। 

Leave a comment