
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी एकबार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आ सकती है। सोनाक्षी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो विपुल शाह के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्मन नमस्तेस इग्लैं ड में दिखाई देंगी। सोनाक्षी ने लिखा, नमस्तें इग्लैंड कर रही हू। ये ऑफिशियल है। इससे पहले अक्षय-सोनाक्षी हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, राउडी राठौड़, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, जोकर और बॉस में साथ काम कर चुके है। दोनों की कैमेस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है।
अक्षय इससे पहले विपुल शाह के साथ नमस्ते लंदन में काम कर चुके है। फिल्मग में वे अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आये थे। फिल्मे के साथ-साथ गाने भी सुपरहिट हुए थे। अक्षय इनदिनों आगामी फिल्मे रुस्ताम की शूटिंग कर रहे है।

Leave a comment