मनोज बोले, मेरे लिए पुरस्कार मायने नहीं रखते

मनोज बोले, मेरे लिए पुरस्कार मायने नहीं रखते

बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी का कहना है कि उनके लिए पुरस्कार मायने नहीं रखते हैं। बॉलीवुड में हर दूसरा अभिनेता पुरस्कार पाने की वाहिश रखता है लेकिन मनोज वाजपेयी के लिए पुरस्कार मायने नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए पुरस्कार नहीं किरदार मायने रखते हैं। जिस दिन आपके लिए प्रशंसा और पुरस्कार महत्वपूर्ण हो गए, उस दिन आपकी असफलता का दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा,दर्शक अब बदल गए हैं और अब वे असल चीजों में रुचि दिखा रहे हैं। वे समझने लायक और विश्वसनीय चीजें दर्शाने वाली फिल्मों का टिकट खरीद रहे हैं। इसी कारण हॉलीवुड फिल्में इतना अच्छा कारोबार करती हैं। दर्शक परिपक्व हो गया है। वह केवल मनोरंजन के नाम पर फिल्में देखने नहीं जाता। 

Leave a comment