आज करण सिंह ग्रोवर के साथ ब्याह रचाएंगी बिपाशा बसु

आज करण सिंह ग्रोवर के साथ ब्याह रचाएंगी बिपाशा बसु

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु की आज करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। आज ये दोनों एक निजी समारोह में एक दूसरे के हो जाएंगे। इस शादी समारोह में कुछ खास दोस्तों और रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में ही एक ग्रैंड रिशेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें इस कई बॉलीवुड सितारे और टीवी की हस्तियां नजर आएंगी। कल बिपाशा की मेहंदी रस्म और संगीत हुआ। इस निजी समारोह में केवल नजदीकी दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। इनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी, डिजायनर रॉकी एस और परिजन शामिल थे। बिपाशा ने जयपुर ज्वेल्स ब्रांड के आभूषणों को पहना था। इस समारोह के लिए आभूषणों को फूलों के पैटर्न में डिजायन किया गया था। एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। उन्होंने एक पारंपरिक सतलादा पहना जो सात परतों वाला नेकलेस है, जिसे असली बसरा मोतियों से बनाया गया है। साथ ही इसे रूबी और पन्ना से अलंकृत किया गया। बिपाशा के घर पर पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज के साथ रस्म अदा की गईं। इस समारोह में दुल्हे करण के दोस्त भी मौजूद थे। सब ने खूब मस्ती की

Leave a comment