जल्द ही हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल बनाएंगे करण जौहर

जल्द ही हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल बनाएंगे करण जौहर

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया अगर आपको पसंद आई थी तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। करण इस फिल्म का सीक्वल बना सकते हैं। करण ने साल 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हिनया बनाई थी। आलिया और वरुण हाल ही में करण जौहर के ऑफिस के बाहर देखे गए। इन दिनों कई कलाकार देर रात करण के घर और ऑफिस में उनसे मिलने पहुंचे रहे हैं।

इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि करण अपनी नई फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे हैं। पिछले दो महीने में ये दूसरी बार है जब वरुण और आलिया को करण के ऑफिस में जाते हुए देखा गया है। चर्चा है कि करण अपनी अगली फिल्म में वरुण और आलिया को कास्ट कर रहे हैं। करण फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और वरुण मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।

 

Leave a comment