
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और रितिक रोशन के झगड़े में एक नया मोड़ आया है। दोनों की साथ में एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें दोनों एक साथ इन्जॉय करते दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों ही एक दूसरे के साथ बेहद सहज हैं और रितिक रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। रितिक के नजदीकी सूत्र ने बताया, ये तस्वीर अर्जुन रामपाल के पार्टी की है। कंगना और रितिक ने दो फिल्में एक साथ की हैं इसलिए वो दोनों अक्सर पार्टी में साथ दिखाई देते थे और वहां ऐसी तस्वीरें खींची जाती थीं। दोनों के अब तक के विवाद में जो सामने आया है उसमें कंगना, रितिक के साथ अपने करीबी रिश्ते होने का दावा कर रही है और रितिक इन बातों से इंकार कर रहे हैं।

Leave a comment