
कंगना रनोत को पुलिस पकड़ने आ रही है। लेकिन कई घंटों के इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। सुबह से दोपहर हो गयी और दोपहर से शाम, लेकिन कोई नहीं आया। कंगना और उनके वकील रिजवान सिद्दिकी इस खबर से दिन भर परेशान रहे। जी हां, ये खबर आज सुबह से ही कंगना और रिजवान के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मीडिया को कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी की ओर से मिले एक व्हाट्सएप्प मैसेज के अनुसार रितिक रोशन की पीआर टीम सुबह से ही एक संदेश के जरिये सनसनी मचाए हुए है।
जानकारी के अनुसार रिजवान को आज सुबह कुछ मीडियाकर्मियों के फोन आये, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या आज कंगना रनोट को पकड़ने पुलिस आ रही है। ये भी बताया गया कि यह संदेश रितिक की पीआर टीम की तरफ से आया है। इसके जवाब में रिजवान ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। यह खुल्लम खुल्ला मेरी क्लाइंट को बदनाम करने की कोशिश है। मेरी क्लाइंट कायर नहीं है। हम बेहिचक-बेखौफ हर चीज कानून के दायरे में रह कर रहे हैं। रितिक की टीम मीडिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जबकि उन्हें हमारे नोटिस का जवाब देना चाहिये, जिसे करीब 45 दिन हो चुके हैं।
इस तरह की बातों से साफ पता चलता है कि वह कितने हताश हैं। रिजवान ने आगे कहा कि हम किसी की बातों में नहीं आ रहे हैं। हम बस सब्र के साथ कानून का पालन कर रहे हैं। इस संबंध में जब हमने रितिक रोशन की ओर से सच जानने की कोशिश की तो उनकी पीआर टीम ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।
Leave a comment