
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की आगामी फिल्म हाफ गर्ल फ्रेंड में काम कर सकती हैं। चेतन भगत के प्रसिद्ध नॉवेल हाफ गर्लफेंड पर बनने जा रही फिल्म में पहले गोसिप चल रही थी कि कृति सैनन काम अभिनय करेंगी, लेकिन बाद में ये नाम भी हट गया। खबर आ रही हैं कि मोहित सूरी श्रद्धा को हाफ गर्लफ्रेंड में कास्ट करने वाले है।
इससे पहले श्रद्धा कपूर और मोहित सूरी की जोड़ी ने आशिकी-2 और एक विलन जैसी हिट फिल्में दी हैं। फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी दिल्ली की एक मॉडर्न लडक़ी रिया और बिहार के भोले-भाले लडक़े माधव की लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में में अभिनेता के तौर पर सुशांत सिंह राजपूतत को लिया जाएगा। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a comment