Search KhabarFast

Press ESC to close

वाहनों पर बैन से लेकर पार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी तक, जानिए बढ़ते प्रदूषण के चलते क्या बड़े बदलाव देख रही राजधानी

वाहनों पर बैन से लेकर पार्किंग चार्ज में बढ़ोतरी तक, जानिए बढ़ते प्रदूषण के चलते क्या बड़े बदलाव देख रही राजधानी

Delhi Pollution Alert:  दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं के कारण स्मॉग की परत गहराती जा रही है, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब'' श्रेणी में पहुंच गया है। IMD ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है, क्योंकि हवा की गति कम होने से प्रदूषकों का फैलाव रुक जाएगा। CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 335जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।

वायु गुणवत्ता की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं। इनमें वाहनों पर प्रतिबंध, पार्किंग शुल्क में वृद्धि और सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव शामिल हैं। इन बदलावों का उद्देश्य वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करना और दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है। दिल्ली सरकार ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और निजी वाहनों का उपयोग कम करने की अपील की है।

वाहनों पर प्रतिबंध

दिल्ली में 1नवंबर 2025से गैर-BS6मानक वाले वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। इसका मतलब है कि केवल BS6मानक के अनुरूप वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। यह प्रतिबंध मुख्य रूप से दिल्ली के बाहर पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगा। इसके अलावा, 15साल पुराने डीजल वाहनों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है।

पार्किंग शुल्क में वृद्धि

दिल्ली में पार्किंग फीस भी दोगुना कर दी गई है। NDMC ने पार्किंग फीस में वृद्धि का फैसला लिया है, जिससे अब चार पहिया वाहन के लिए न्यूनतम 20रुपए प्रति घंटे और अधिकतम 100रुपए प्रतिदिन के बजाय अब 40रुपए प्रति घंटे और 200रुपए प्रतिदिन लिए जाएंगे। दोपहिया वाहनों के लिए भी न्यूनतम 10रुपए प्रतिघंटा और अधिकतम 50रुपए प्रतिदिन के बजाय अब 20रुपए प्रति घंटे और 100रुपए प्रतिदिन लिए जाएंगे।

ऑफिस के समय में बदलाव

दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया है। अब सरकारी कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे, जबकि MCD कार्यालयों का समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। यह बदलाव 15 राजधानी में लगातार खराब वायु गुणवत्ता के कारण किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के कृष्णा नगर में जली हुई हालत में मिली स्टूडेंट की लाश, जांच में जुटी पुलिस, स्कूल बैग भी बरामद

Delhi News: दिल्ली के कृष्णा नगर में एक स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12वीं क्लास की 18 साल की एक स्टूडेंट जली हुई हालत में मिली। पुलिस घटना के आस-पास के हालात की जांच कर रही है। बता दें की दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को स्कूल से आग लगने की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली थी।

नकली पनीर की दिल्ली-NCR,UP समेत कई राज्यों में होती थी सप्लाई,राजस्थान में मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ा एक्शन

Deeg Mewat Fake Paneer Raid: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका हैं। ऐसे में राजस्थान के डीग में नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं। बता दें की मेवात इलाके में स्वास्थ्य और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने एक बहुत बड़ा एक्शन लिया है। डीग जिले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1800 किलो मिलावटी और जहरीला पनीर जब्त किया हैं।

Kal Ka Mausam 25 October 2026: उत्तर भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और ठंड का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 25 October 2026 : देशभर में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast