Search KhabarFast

Press ESC to close

“ सौरव गांगुली ने बंगाल का सिर ऊंचा किया…”, ईडन गार्डन्स में ममता ने की ‘दादा’ की तारीफ

“ सौरव गांगुली ने बंगाल का सिर ऊंचा किया…”, ईडन गार्डन्स में ममता ने की ‘दादा’ की तारीफ

Mamata Banerjee Praises Sourav Ganguly: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की कमान सौंपी जाए।

ममता ने कहा, “हम चाहते थे कि सौरव भारत के कप्तान बनें, उन्होंने देश, दुनिया और बंगाल तीनों के लिए योगदान दिया। अब मैं कहती हूं कि सौरव गांगुली को ICC अध्यक्ष बनना चाहिए। भले ही आज वो उस पद पर नहीं हैं, लेकिन एक दिन जरूर होंगे।”सीएम ममता ने ईडन गार्डन्स की तारीफ करते हुए कहा, “यह सिर्फ ईडन गार्डन नहीं, बल्कि गोल्डन गार्डन है, जहां से हमेशा सोना निकलता है।”

ममता बनर्जी ने गांगुली की कप्तानी में 2002नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल की ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए कहा कि लॉर्ड्स की बालकनी में झंडा लहराने वाला वह क्षण आज भी हर भारतीय के दिल में बसता है।उन्होंने कहा, “गांगुली सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि बंगाल की शान हैं। उन्होंने बंगाल और भारत दोनों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। देश को ऐसे और आइकॉन चाहिए जो नई पीढ़ी को प्रेरित करें।”

महिला खिलाड़ियों को भी दी बधाई

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बंगाल की बेटियों — ऋचा घोष, झूलन गोस्वामी और अन्य खिलाड़ियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बंगाल की बेटियां क्रिकेट, फुटबॉल, तैराकी और तीरंदाज़ी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। ममता ने उम्मीद जताई कि आने वाले ओलंपिक में बंगाल के खिलाड़ी पदक जीतेंगे।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का भी ज़िक्र किया और बताया कि 1991में जब वे यूथ एंड स्पोर्ट्स मिनिस्टर थीं, तब उन्होंने आचरेकर (सचिन तेंदुलकर के कोच) और नईमुद्दीन जैसे दिग्गजों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

‘दादा’ के नाम से मशहूर गांगुली ने 1992में वनडे डेब्यू किया और 1996में लॉर्ड्स टेस्ट में शतक जमाकर क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 113टेस्ट में 7,000+ रन और 311वनडे में 11,000+ रन बनाए।कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय टीम को नई सोच और आत्मविश्वास दिया। उनके नेतृत्व में भारत 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचा और विदेशी धरती पर कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं। कप्तानी के बाद उन्होंने प्रशासन में कदम रखा और 2019 में BCCI अध्यक्ष बने।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast