Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: झज्जर में भयावह सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Haryana News: झज्जर में भयावह सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Jhajjar Road Accident:  हरियाणा के झज्जर के कोसली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2लोग घायल बताए जा रहे है। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक परिवार शनिवार को महेंद्रगढ़ जिले के झगड़ौली गांव में एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। जिसके बाद शाम को सभी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। लेकिन कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।   टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही निर्मला देवी, छगन और लालचंद की मौत हो गई।

इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिवार वालों को सूचित किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

23 साल की भारतीय इंजीनियर ने छोड़ी Google की नौकरी, अब बना रही हैं अपना AI स्टार्टअप

जहां ज्यादातर युवा अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं, वहीं भारतीय मूल की 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशना दोशी ने एक अलग रास्ता चुना है। आशना ने Google जैसी दुनिया की बड़ी टेक कंपनी की नौकरी छोड़कर अपना AI स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया है।

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आइये जाने सभी जातकों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 25 जून, गुरुवार का दिन है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आज गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Tripura Water Grid प्रोजेक्ट ग्राउंडवॉटर पर निर्भरता को कम करेगा, पीने के पानी के सप्लाई नेटवर्क को मिलेगी मज़बूती

Tripura Water Grid Project: त्रिपुरा सरकार ने एक बड़ा त्रिपुरा वॉटर ग्रिड बनाने का प्लान शुरू किया है। जिसका मकसद राज्य भर के लोगों को नदियों से बचे हुए सरफेस वॉटर का इस्तेमाल करके सुरक्षित और साफ़ पीने का पानी देना है। इस प्रोजेक्ट पर एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के पीने के पानी के सप्लाई नेटवर्क को मज़बूत करने के लिए त्रिपुरा की 12 नदियों से बचे हुए सरफेस वॉटर का इस्तेमाल करने की स्ट्रेटेजी पर चर्चा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast