Search KhabarFast

Press ESC to close

सूर्या का सुपर शो! ऑस्ट्रेलिया में टी20 संग धोनी-कोहली के बराबर पहुंचे SKY, 17 साल से भारत का दबदबा कायम

सूर्या का सुपर शो! ऑस्ट्रेलिया में टी20 संग धोनी-कोहली के बराबर पहुंचे SKY, 17 साल से भारत का दबदबा कायम

IND vs AUS T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20सीरीज 2-1से जीत ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (8नवंबर) को ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला गया, लेकिन बारिश ने मैच का नतीजा आने नहीं दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5ओवर में बिना विकेट खोए 52रन बना लिए थे, जिसके बाद भारी बारिश और बिजली की चमक के कारण खेल रोकना पड़ा। मुकाबले के रद्द होने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली।

इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के रूप में इतिहास रच दिया। वह एमएस धोनी और विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत को टी20सीरीज जिताई थी।

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत का दबदबा बरकरार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20इतिहास गवाह है कि कंगारू टीम अब तक अपने घर में भारत के खिलाफ कोई टी20सीरीज नहीं जीत सकी है।2008में पहली बार दोनों टीमों के बीच टी20मुकाबला मेलबर्न में खेला गया था, जहां भारत को 9विकेट से हार मिली थी।इसके बाद 2012में धोनी की कप्तानी में टी20सीरीज 1-1से बराबरी पर खत्म हुई।2016में धोनी के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर 3-0से क्लीन स्वीप कर दिया था।2018में विराट कोहली की कप्तानी में सीरीज 1-1से बराबर रही।2020में भारत ने कोहली के नेतृत्व में 2-1से सीरीज जीती।अब 2025में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फिर 2-1से हराकर अपनी जीत की परंपरा बरकरार रखी।कुल मिलाकर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अब तक 6टी20सीरीज खेली हैं — इनमें 3जीतीं, 2ड्रॉ रहीं और 1हारीं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का जलवा

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी द्विपक्षीय टी20सीरीज नहीं हारी है। उनके नेतृत्व में भारत ने अब तक 34टी20मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 27जीते (दो सुपर ओवर सहित), 5हारे और 2बेनतीजा रहे।ऑस्ट्रेलिया की टी20प्रदर्शन पर नज़र डालें तो 2022से उसने लगातार चार द्विपक्षीय सीरीज गंवाई हैं:

  • 2025 – भारत से 1-2 (घर में हार)
  • 2023 – भारत से 1-4 (भारत में हार)
  • 2022 – इंग्लैंड से 0-2 (घर में हार)
  • 2022 – भारत से 1-2 (भारत में हार)

भारत की इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत का दबदबा कायम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

FIFA World Cup Final 2026: 18 साल बाद आमने-सामने होंगे मेसी और यमल! वायरल फोटो की कहानी बनेगी वर्ल्ड कप फाइनल की याद

FIFA World Cup Final 2026: फीफा विश्व कप में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उनका मुकाबला यूरोपियन चैंपियन स्पेन के हाथ होगा। यह मुकाबला लियोनेल मेसी और लैमिन यमल के बीच एक यादगार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डोपिंग की गलती पड़ी भारी, मोहम्मद नवाज पर ICC का शिकंजा; क्रिकेट रिकॉर्ड भी मिटाए गए

Mohammad Nawaz Doping Case: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें एंटी-डोपिंग नियमों का दोषी पाए जाने के बाद तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आईसीसी ने इस अवधि के दौरान उनके सभी क्रिकेट रिकॉर्ड को अमान्य करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast