
बॉलीवुड अभिनेत्री बिद्या बालन ने कहा है कि वह अपना 37 जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाने के लिए अस्पताल से घर लौटकर खुश है। कहानी की अभिनेत्री को शहर के एक अस्पताल में 29 दिसंबर को भर्ती किया गया था। उनके गुर्दे में पथरी का शक था। बॉलीवुड फिल्मोंक में अपने संजीदा अभिनय के मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन अपना 38वां जन्म दिन मना रही है। उनका जन्म 1 जनवरी 1978 को केरल में हुआ था। विद्या ने ग्लैनमर और सादगी दोनों ही किरदारों को बखूबी निभाया। वे किसी भी किरदार को दिल से जीतीं है। विद्या ने ट्वीट किया, अपने जन्मदिन के मौके पर घर लौटकर खुश हू। आप सब के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। प्रत्येक को 2016 की मुबारकबाद।
अभिनेत्री और उनके निर्माता पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने नया साल और विद्या का जन्मदिन आज विदेश में किसी अज्ञात जगह पर मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन विद्या की बीमारी की वजह से उन्हें अपनी योजना को रद्द करना पडा। विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक विडियोज और कॉमर्शियल विज्ञापनों से की थी। विद्या बालन ने वर्ष 2005 में फ़िल्म परिणीता से बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री की थी। इस फिल्मव में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। विद्या ने कई ऐसी फिल्मोंम में दमदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
Leave a comment