
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और मशहूर डायलाग राईटर सलीम खान का 24 नवंबर को जन्म 80वां जन्मदिन मनाया गया। उनका जन्म इंदौर में एक पुलिस आफिसर परिवार में हुआ था। 150 साल पहले उनके पूर्वज अफगानिस्तान से भारत आए थे। सलीम खान ने 2 शादियां की। पहली शादी महाराष्ट्रीय सुशीला चरक से और दूसरी हेलन से। उनके 3 बेटे सलमान खान, सौहेल खान और अरबाज खान है जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय है तो वहीं दो बेटी अलवीरा और अर्पिता हैं। अर्पिता को गोद लिया गया है।
सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ। उनके पिता पुलिस में थे। कच्ची उम्र में ही सलीम खान के सिर से मां का साया उठ गया। 1964 में सलीम खान ने महाराष्ट्र की ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की। शादी के बाद सुशीला ने नाम बदलकर सलमा रख लिया और 27 दिसंबर 1965 को उन्हें सलमान खान के रूप में संतान का सुख मिला। सलीम और सलमा के चार बच्चे है। सलमान के बाद अरबाज खान, सोहेल खान और अलमविरा। 1981 में सलीम खान ने अपने जमाने की मशहूर डांसर हेलेन से शादी की। दोनों को कोई औलाद नहीं हुई। जिसके बाद करीब दो दशक पहले उन्होंने एक छोटी बच्ची को गोद लिया और नाम रखा अर्पिता।
सलीम खान एक्टिंग में हाथ-पैर मार रहे थे। सरहदी लूटेरा के लिए जावेद अख्तर डायलॉग लिख रहे थे। जावेद को यह मौका असल डायलॉग राइटर की तबीयत बिगड़ने के कारण मिला था। खैर, यहीं से दोनों की दोस्ती हुई। सलीम खान उन दिनों लेखन में भी कोशिश कर रहे थे और राइटर-डायरेक्ट अबरार अल्वी को असिस्ट करते थे।
जावेद अख्तर कैफी आजमी को असिस्ट करते थे। अल्वी और आजमी पड़ोसी थे। लिहाजा सलीम और जावेद की दोस्ती यहां भी फलने-फूलने लगी। इस जोड़ी ने बॉलीवुड फिल्मों को एक अलग दिशा दी। इस जोड़ी ने अपनी कलम से कई सुपरहिट फिल्में लिखी, जिसे आज का युवा भी पसंद करता है। फिर चाहे वह जंजीर हो शोले हो या दीवार।
बहुत कम लोग ये बात जानते है कि मुंबई आकर सलीम खान की इच्छा एक्टर बनने की थी। छोटे-मोटे किरदार के लिए उन्हें शुरुआत में 400 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर रखा गया। उन्होंने लगभग 14 फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी किए, लेकिन बतौर एक्टर कुछ खास बात नहीं बन पाई। सलीम खान बतौर एक्टर जिन फिल्मों में नजर आए, उनमें 1966 में तीसरी मंजिल और सरहदी लूटेरा, 1967 में दीवाना और 1977 में वफादार प्रमुख है।
Leave a comment