
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनो एक्टर्स के साथ काम करने में सहज महसूस करती है। दीपिका अभी रणबीर कपूर के साथ फिल्म तमाशा और रणवीर सिंह के साथ फिल्म बाजीराव-मस्तानी में काम कर रही है। दीपिका ने कहा कैमिस्ट्री हमारे काम पर निर्भर करती है। रणबीर के साथ मेरी इक्वेशन ये जवानी है दीवानी में अलग थी और तमाशा में बिल्कुल अलग है।
कैमिस्ट्री फिल्म और उन किरदारों पर निर्भर करती है, जो हम निभाते है। मैं दोनों के साथ समान रूप से सहज हूं और मेरा मानना है कि जहां तक ऑनस्क्रीन जोड़ी का सवाल है, दोनों ही मेरे साथ बराबर न्याय करते है। इससे पहले दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला में काम किया था और रणबीर कपूर के साथ फिल्म बचना ऐ हसीनों और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

Leave a comment