HAPPY BIRTHDAY: आज है मीनाक्षी शेषाद्री का जन्मदिन

HAPPY BIRTHDAY: आज है मीनाक्षी शेषाद्री का जन्मदिन

बॉलीवुड की अब तक की खूबसूरत और टेलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार एक नाम मीनाक्षी शेषाद्री का भी है। एक नायाब क्लासिकल डांसर मीनाक्षी ने 80 के दशक में सिने जगत में दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया।16 नवंबर 1963 को जन्मी इस एक्ट्रेस का आज 52वां जन्मदिन है। झारखंड के धनबाद में हुआ। मीनाक्षी शेषाद्री बचपन से एक्ट्रेस बनने के ख्वाब देखती थी और डांस से उन्हें बहुत प्यार था। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम कर लिया। मिस इंडिया बनने के बाद मीनाक्षी जापान के टोक्यों शहर में इंडिया इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट में इंडिया का प्रतिनिधित्व करने भी गई लेकिन खिताब हासिल ना कर पाई। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बाद बॉलीवुड के दरवाजे उनके खुल गए और 1981 में उन्होंने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के भाई राजीव गोस्वामी के अपोजिट फिल्म पेंटर बाबू से किया।

मीनाक्षी की यह पहली फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और मीनाक्षी ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी इस शुरूआत को वहीं समाप्त करने का मन बना लिया। लेकिन,डायरेक्टर सुभाष घई ने इस हीरे को पहचान कर अपनी फिल्म हीरो में लीड रोल ऑफर किया। इस फिल्म में सिर्फ मीनाक्षी ही नई नहीं थी बल्कि उनके हीरों जैकी श्रॉफ की भी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म से मीनाक्षी रातोंरात स्टार बन गई और उन्हें उस वक्त के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ फिल्म का ऑफर आ गया।

इस फिल्म के बाद मीनाक्षी ने मानों बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा से सबको कायल कर दिया और इंडस्ट्री के बड़े से बड़े एक्टर्स से लेकर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स के साथ काम करने वाली मीनाक्षी सबकी पहली पसंद बन गई थी। मीनाक्षी ने स्वाति,शहंशाह, दामिनी, मेरी जंग, क्षत्रिय, घराना, घर हो तो ऐसा, जुर्म, गंगा जमुना सरस्वती, घायल और घातक जैसी लाजवाब फिल्मों से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। मीनाक्षी का फिल्मी करियर बेहद सफल रहा और उन्हें एक बहुमुंखी प्रतिभा के रूप में जाना जाता है।एक्टिंग के साथ-साथ फिल्मों में उनके डांस ने भी ऑडियंस के दिलों तक पहुंचानें में काफी मदद की।मीनाक्षी की लोकप्रियता ने उस वक्त की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी टक्कर दे रखी थी और हर डायरेक्टर मीनाक्षी को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते थे।

मीनाक्षी को फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने शादी का प्रस्ताव दिया था,खबर है कि राजकुमार मीनाक्षी से बहुत प्रेम करते थे लेकिन मीनाक्षी ने इस प्रस्ताव से साफ इंकार कर दिया। फिर 1996 में सनी देओल के साथ फिल्म घातक करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को हमेशा के लिए गुडबाय कर दिया।मीनाक्षी ने हरीश मैसूर से शादी कर ली,जो पेशे से बैंकर है। शादी के बाद उन्होंने सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि यह देश भी छोड़ दिया जिसके बाद वे यूएस जाकर बस गई। अमेरिका के टेक्सास शहर में रह रही मीनाक्षी के दो बच्चें है उनके एक बेटा और एक बेटी है।

फिल्मों में अपने डांस से सबका मन मोहने वाली मीनाक्षी ने छोटी सी उम्र से ही क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली थी।कुचीपुड़ी,भरतनाट्यम और कथकली में पारंगत मीनाक्षी आज विदेश में अपनी संस्कृति की खुशबू बिखेर रही है। टेक्सास शहर में मीनाक्षी की चेरिश डांस एकेडमी है जिसमें वे कत्थक और अन्य क्लासिकल फॉर्म सिखाती है। उस शहर के भारतीयों और विदेशी लोगों के बीच वे काफी मशहूर है।

 

Leave a comment