Bigg Boss 9: कंटेस्टेंट का सच का सामना और ढ़ेर सारा ड्रामा

Bigg Boss 9: कंटेस्टेंट का सच का सामना और ढ़ेर सारा ड्रामा

टेलिविजन पर प्रसारित होने वाला रियलिटि शो बिग बॉस के घर में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलेगा। प्रिंस घर का कप्तान है तो उससे कहा जाएगा कि घर के तीन नियम तोडऩे वालों के नाम ले। प्रिंस रॉशेल, मंदाना और युविका का नाम लेगा। तीनों को अलग-अलग बूथ में बुलाया जाएगा। और उन्हें विकल्प दिए जाएंगे जिससे घर के कई सदस्यों का भविष्य तय होगा। 

1. उनमें से कोई भी एक बजर बजाएगा, इसके नतीजे बाकी दो को भुगतने होंगे।

2. अगर कोई दो बजर बजाते हैं तो तीसरे को सजा भुगतनी होगी।

3. अगर तीनों ही बजर बजा देते हैं, तो उन्हें घर के दो सदस्य ढूंढने होंगे जिन्हें सजा मिलेगी।

इतना ही नही डबल ट्रबल रूम से बाहर आने के बाद मंदाना और रॉशेल के बीच जुबानी जंग शुरू हो जाएगी। मंदाना रॉशेल को स्वार्थी कहेगी। रॉशेल मंदाना के इन हमलों का जवाब देगी। रॉशेल सब से खुद को अलग कर लेगी और स्काइ लॉउंज पर जाकर कुछ समय गुजारेगी। बाद में कीथ रॉशेल को शांत करने की कोशिश करेगा। रॉशेल और दिगंगना मंदाना के बारे में बात करती नजर आएंगी। शाम को बिग बॉस की ओर से सचाई का सामना टास्क आगा। इस टास्क में इसमें गुड, बैड और अगली की पहचान होगी।

रिमी से घर के सदस्यों की अच्छी बातें सामने लाने के लिए कहा जाएगा, मंदाना और अमन से बुरी और बदतर बातों को सामने लाने की बात होगी। इस टास्क के बाद घर के सदस्यों में माहौल तनाव भरा हो जाएगा। इससे मंदाना और रॉशेल की दोस्ती में स्थायी दरार आ जाएगी। इसके साथ ही किश्वर और मंदाना की दोस्ती मजबूत होगी।

 

Leave a comment