सोनम की बहन रिया ने की कैटरिना को फिल्म की पेशकश

सोनम की बहन रिया ने की कैटरिना को फिल्म की पेशकश

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्देशित की जाने वाली एक फिल्म की पेशकश की गयी है। खबरों के अनुसार कैटरीना फिल्म को लेकर विचार कर रही हैं और जल्द ही उसकी कहानी सुनेंगी। सूत्रों ने कहा, उन्हें फिल्म की पेशकश की गयी है। उन्होंने अब तक इसे (पटकथा) नहीं सुना है। उन्होंने अभी फैसला नहीं लिया है। रिया दो फिल्मों आयशा और खूबसूरत का निर्माण कर चुकी हैं और आगामी फिल्म बैटल फोर बिट्टोरा की भी निर्माता है। सभी फिल्मों में सोनम ही मुख्य भूमिका में है। 

लेकिन इस नई फिल्म के साथ रिया निर्देशक के तौर पर पर्दापण करेंगी। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म जोया अख्तर की जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी होगी, हालांकि इसमें महिलाएं मुख्य किरदार निभाएंगी। फिल्म में हुमा कुरैशी और अनुष्का शर्मा भी काम कर सकती है। हाल ही में कैटरीना फिल्मि फैंटम में नजर आई थी। वे जल्द ही अनुराग बसु निर्देशित आगामी फिल्मक जग्गा जासूस में नजर आयेंगी। फिल्मअ में रणबीर कपूर भी मुख्य  भूमिका में है।

 

Leave a comment