5 भाषाएं...150 से ज्यादा स्क्रीन्स, रवि किशन की यह फिल्म रचने जा रही इतिहास

5 भाषाएं...150 से ज्यादा स्क्रीन्स, रवि किशन की यह फिल्म रचने जा रही इतिहास

Mahadev Ka Gorakhpur: एक्टर और सांसद रवि किशन लोकसभा चुनाव से पहले इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। दरअसल, एक्टर रवि किशन की अपकमिंग फिल्म 'महादेव का गोरखपुर’सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह भोजपुरी की ऐसी फिल्म होगी जो देश के 150 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। बता दें, मेकर्स फिल्म को अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

काफी खुश हैं रवि किशन

29 मार्च को भोजपुरी की ये पैन इंडिया फिल्म कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे बिहार में 72, उत्तर प्रदेश में 52और बंगाल एवं असम में 23 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रवि किशन की फिल्म को सिनेप्लेक्स और आईनॉक्स पर भी रिलीज किया जाएगा। इसे लेकर रवि किशन ने कहा कि, 'यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये गर्व की बात है।

टीज़र कैसा है?

करीब दो महीने पहले ही इस फिल्म का टीजर रीलीज किया है। एक्टर रवि किशन को महादेव के अंश रूप में दिखाया गया है।फिल्म 'महादेव का गोरखपुर’ के टीजर में रवि किशन एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रवि किशन के अलावा प्रमोद पाठक और इंदु थंपी जैसे कलाकार भी अहम रोल निभाएंगे।

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’का निर्देशन राजेश मोहन ने किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक हाइ बजट फिल्म है जो बड़े पैमाने पर रीलीज किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग गोरखपुर शहर और उसके आसपास इलाके में की गई है। यह भोजपुरी भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ में भी रिलीज़ की जाएगी। रवि किशन प्रोडक्शन के साथ मिलकर वाया फिल्म्स ने ‘महादेव का गोरखपुर’ का निर्माण किया है। इस फिल्म की स्टोरी साई नारायण ने लिखी है। वहीं, संगीत अगम अग्रवाल और रंजिन राज ने दिया है।

Leave a comment