Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के पानीपत अस्पताल के लिए 219 पदों को मंजूरी, कुरुक्षेत्र के थाना उप-स्वास्थ्य केंद्र का होगा पीएचसी में अपग्रेडेशन

हरियाणा के पानीपत अस्पताल के लिए 219 पदों को मंजूरी, कुरुक्षेत्र के थाना उप-स्वास्थ्य केंद्र का होगा पीएचसी में अपग्रेडेशन

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार ने जहां 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल, पानीपत के लिए 122 नियमित पदों तथा 97 पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरने सहित कुल 219 पदों के सृजन एवं स्वीकृति प्रदान की है, वहीं जिला कुरुक्षेत्र के उप-स्वास्थ्य केंद्र थाना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अपग्रेड करने की मंजूरी भी दी गई है।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन निर्णयों से लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

 

उन्होंने बताया कि पानीपत के 200 बेड के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 122 नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर, ऑपरेशन थिएटर सहायक, डाइटीशियन, बायो मेडिकल इंजीनियर, सोशल वर्कर तथा जनसंपर्क अधिकारी सहित विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं।

 

Also read: हरियाणा में अब सरकारी कामों में लीपापोती नहीं कर सकेंगे ठेकेदार और अधिकारी, सरकार ने अपनाया ये खास फॉर्मूला

इसके अतिरिक्त अस्पताल की सहायक सेवाओं को मजबूत करने के लिए 17 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 37 स्वीपर, 37 वार्ड सर्वेंट, 5 सुरक्षा गार्ड तथा 1 सुपरवाइजर के पद हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से भरे जाएंगे। इन पदों के सृजन से अस्पताल में मरीजों को अधिक प्रभावी एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 

वहीं कुरुक्षेत्र जिले के थाना उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किए जाने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नवस्वीकृत पीएचसी में एक मेडिकल ऑफिसर, एक महिला मेडिकल ऑफिसर, एक डेंटल सर्जन, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, एक लैब तकनीशियन, एक एमपीएचएस (पुरुष) तथा एक एमपीएचएस (महिला) सहित कुल 9 नियमित पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा तीन श्रेणी-घ कर्मचारियों की नियुक्ति एचकेआरएन के माध्यम से की जाएगी।

Also read: Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया सस्पेंड, IAS सुमिता मिश्रा ने जारी किये आदेश

 

आरती सिंह राव ने कहा कि इन दोनों निर्णयों से हजारों नागरिकों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, जबकि जिला स्तर पर मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन पहलों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा तथा आमजन को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेगी 2 करोड़ की अनुग्रह राशि; शहीद सैनिकों के परिवारों को भी दिया तोहफा

CM Dhami on Param Vir Chakra Awardees: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर परम वीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया।

Uttarakhand News: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सुनी PM की 'मन की बात', बोले ‘पेड़ लगाने के साथ एक एक बूंद पानी भी बचाने में जुटे कार्यकर्ता’

Uttarakhand News: देहरादून 26 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुशरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने लेखकों एवं साहित्याकारों से किया संवाद, सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर हुई चर्चा

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast