Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया सस्पेंड, IAS सुमिता मिश्रा ने जारी किये आदेश

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया सस्पेंड, IAS सुमिता मिश्रा ने जारी किये आदेश

हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जरूरी प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मुख्य स्टांप ऑडिटर-1 (Chief Stamp Auditor-I) कार्यालय FCR, हरियाणा में कार्यरत सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन 5 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के पहले छह महीनों के दौरान सुशील कुमार को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत निर्धारित जीवन-निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्रदान किया जाएगा। यह राशि उस अवकाश वेतन के बराबर होगी, जो उन्हें आधे वेतन वाले अवकाश पर रहने की स्थिति में प्राप्त होती।

सिरसा रहेगा मुख्यालय

आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में सुशील कुमार का मुख्यालय जिला राजस्व अधिकारी (DRO) कार्यालय, सिरसा रहेगा। उन्हें नियमित रूप से जिला राजस्व अधिकारी, सिरसा के कार्यालय में उपस्थित रहना होगा।

साथ ही बिना जिला राजस्व अधिकारी, सिरसा की पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

यह आदेश डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस, वित्तायुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेगी 2 करोड़ की अनुग्रह राशि; शहीद सैनिकों के परिवारों को भी दिया तोहफा

CM Dhami on Param Vir Chakra Awardees: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर परम वीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया।

Uttarakhand News: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सुनी PM की 'मन की बात', बोले ‘पेड़ लगाने के साथ एक एक बूंद पानी भी बचाने में जुटे कार्यकर्ता’

Uttarakhand News: देहरादून 26 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुशरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने लेखकों एवं साहित्याकारों से किया संवाद, सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर हुई चर्चा

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast