Search KhabarFast

Press ESC to close

13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश...लखनऊ में पूर्व ARTO की अकूत संपत्ति देख अधिकारी हुए हैरान!

13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश...लखनऊ में पूर्व ARTO की अकूत संपत्ति देख अधिकारी हुए हैरान!

Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर रेड की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ।

विजिलेंस टीम की छापेमारी में 1.62 करोड़ कैश, करीब 13 किलो सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे के बहुमूल्य आभूषण और कई शहरों संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए। वहीं, बरामद किए गए आभूषण की कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी गई।

आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी

विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार, पूर्व  एआरटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। सरकार के आदेश पर इस मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया, उसके बाद लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके आवास पर 2 दिन तक तलाशी अभियान चलाया गया।  

Also read: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत, 25 घायल

विजिलेंस टीम को मिलेगा इनाम

इस बड़ी कार्रवाई की सफलता पर पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक सतर्कता ने लखनऊ सेक्टर की विजिलेंस टीम को एक लाख रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में आगे भी इसी तरह का एक्शन लिया जाएगा फिलहाल पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के खिलाफ दर्ज मामले की जांच जारी है। विजिलेंस अब बरामद संपत्तियों, निवेश और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में मदरसों पर सरकार सख्त, नियम तोड़ने पर होगी सीलिंग और लाखों का जुर्माना

उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों और मदरसों को लेकर नियम और सख्त कर दिए हैं। राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल) गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम (संशोधन) अध्यादेश-2026 लागू हो गया है।

Haryana News: हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी

हरियाणा सरकार पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सरकार मौजूदा जिला कैडर (डिस्ट्रिक्ट कैडर) की जगह स्टेट कैडर लागू करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast