Tamil Nadu: तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस जहरीली शराब के सेवन से 30से ज्यादालोगों की हालत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गाया। पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि, मई के महीने में जहरीली शराब के सेवन से तमिलनाडु में होने वाली मौतों का यह दूसरा मामला सामने आया है। यह घटना तमिलनाडु के विलुप्पुरम ज़िले में मरक्कानम गांव की है। जिसमें में जहरीली शराब के सेवन की वजह से 10 लोगों की जान चली गई है। वहीं 30अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। इनमें से कुछ की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मृतकों की पहचान सुरेश, शंकर और रानीवेल नाम से की गई है। ऐसी जहरीली शराब का खात्मा करने के लिए हम लगातार पूरी कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि, लगातार मामलें की जांच की जा रही है। मामले के सामने आते ही विपक्ष के नेता एडापडी के पलानीसामी ने डीएमके सरकार ने कहा कि अन्नाद्रमुक शासन के समय नकली शराब की बिक्री को खत्म करने के लिए कई तरह के उपाय किए गए थे। लेकिन अब फिर से नकली शराब राज्य में बेची जा रही है।