Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय खेलों पर बैन जारी, मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में छूट

भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय खेलों पर बैन जारी, मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में छूट

India Pakistan Sports Ban: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर लगे प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला किया है। बुधवार को जारी सर्कुलर में खेल एवं युवा मंत्रालय ने साफ कहा कि भारतीय टीमें पाकिस्तान में किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगी। इसी तरह पाकिस्तान की टीमें भी भारत में द्विपक्षीय मुकाबले खेलने नहीं आ सकेंगी। हालांकि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल द्विपक्षीय सीरीज पर लागू होगा। मल्टी-नेशनल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दोनों देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। यानी अगर किसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें शामिल हैं, तो मैच खेले जाएंगे। 

अगस्त 2025 में लागू हुई निती

यह नीति पहली बार अगस्त 2025 में लागू की गई थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह फैसला लिया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत ने खेल संबंधों को सीमित करने का निर्णय लिया था। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के मामले में भारत ग्लोबल स्पोर्ट्स संगठनों के नियमों का पालन करेगा और अपने खिलाड़ियों के हितों को प्राथमिकता देगा। यह फैसला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत आने वाले बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावेदार है।

वीजा प्रक्रिया होगा आसान

सरकार ने भारत को एक प्रमुख खेल केंद्र बनाने के लिए कई कदम भी उठाए हैं। खिलाड़ियों, कोच और तकनीकी स्टाफ के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों के अधिकारियों को अधिकतम 5 साल का मल्टी-एंट्री वीजा प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही उन्हें भारत दौरे के दौरान बेहतर सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसी बीच मंत्रालय ने अपना दफ्तर शास्त्री भवन से शिफ्ट कर नेताजी नगर के नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया है। कुल मिलाकर, सरकार का यह फैसला सुरक्षा और खेल कूटनीति के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Also read: आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल तय, फाइनल अहमदाबाद में होगा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में एक और रोमांचक दिन देखने को मिला, जिसमें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और अपनी टीम को उज़्बेकिस्तान पर 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली और दमदार जीत थी।

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

ICC रैंकिंग में जो रूट फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज, मैट हेनरी ने बुमराह की बराबरी की

ओवल में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप श्रृंखला के दूसरे मैच के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast