Zomato का बदल गया नाम, जानिए क्यों बदलना पड़ा कंपनी का नाम?

Zomato का बदल गया नाम, जानिए क्यों बदलना पड़ा कंपनी का नाम?

Zomato Name Change: भारत के दिग्गज फूड डिलवरी कंपनी Zomatoने अपना नाम बदल लिया है। अब जोमैटो अपने नए नाम Iternal से जाना जाएगा। गुरुवार को हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी। जोमैटो के CEO ने खुद इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि जोमैटो भारत में जाना पहचाना नाम है। ऐसे में जोमैटो का नाम बदल देने से कई लोग चौंक गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग Iternalनाम को संपद कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग पुराने नाम को ही अच्छा बता रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने नाम बदलने की जानकारी बीएसई को एक रेगुलेटरी फाइलिंग को दे दी है। 

कंपनी के CEO ने क्या कहा?

BSE को लिखे चिट्ठी में कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने कहा, “जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से 'एटरनल' का उपयोग करना शुरू कर दिया। हमने यह भी सोचा था कि हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटरनल कर देंगे, जिस दिन ज़ोमैटो से परे कुछ हमारे भविष्य का एक महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा। आज, ब्लिंकिट के साथ, मुझे लगता है कि हम वहां हैं।” 

Zomato के शेयरों की स्थिति

गुरुवार को जोमैटो के शेयर 1.22 फिसदी की गिरावट के साथ 229.90 रुपये पर बंद हुए। यह साल कंपनी के खासा अच्छा नहीं रहा है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 16 फिसदी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अगर हम पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को देखे तो शेयरों में 5% की बढ़त देखी गई। बता दें, जोमैटो nsiके प्रमुख सूची पर अपना जगह बना सकता है।  

Leave a comment