HOLI 2023: होली के दिन कैसे रखें अपने स्वास्थ्य और सेहत का ख्याल

HOLI 2023: होली के दिन कैसे रखें अपने स्वास्थ्य और सेहत का ख्याल

HOLI 2023: होली का त्योहार आते ही रंगों और पकवानों की मिठास मन में घुल जाती है। होली के दिन रंगों के एक अलग ही महत्व होता है। लेकिन होली के दिन बाजारों में केमिकल रंगों और मिलावटी मावे की वजह से अपकी सेहत पर खराब हो सकती है। केमिकल रंगों से त्वाचा और आंखों को नुकसान होता है। वहीं मिलावटी मावा खाने से अपके सेहत पर असर सकता है। कई बार तो यह गंभीर रूप धारण कर लेता है।

कोरोना के इस समय में हमें मिलावटी चीजों से सावधान रहना चाहिए। एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण खतरनाक तरीके से अपना पैर पसार रहा है। ऐसे में हमें अपनी स्वास्थ्य,का और भी सतर्कता से ध्यान रखने की अवश्यकता है। सरकार की तरफ से होली के लिए दिशानिर्देश दिए गए है और सामाजिक दूरी रखने की गुजारिशगई है।

होली में इन बातों का रखें ध्यान

हमें हर्बल रंगों का प्रयोग करना चाहिए और केमिकल युक्त गहरे रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए।

होली खेलने से पहले बालों और त्वचा पर नारियल के तेल का प्रयोग करें। नारियल का तेल बालों और त्वचा के लिए अच्छा होता है। वह रंगों से आपकी त्वचा और बालों को बचाता है।

होली खेलते वक्त फुल स्लीव के कपड़े पहने। अच्छा होगा कि आप सूती के कपड़े पहने।

होली खेलते वक्त आंख, मुंह, नाक को रंगों से बचाए। यदि आंखों में रंग चला गया तो आंखों में जलन, एलर्जी हो सकती है। नाक और मुंह में रंग जाने से सांस लेने में दिक्कत होती सकती है।

नहाने के बाद भी त्वचा पर खुजली या जलन महसूस हो तो गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं।

मिलावटी खाने से परहेज करें। बाजार के मिलावटी मावे से बचे।

सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर न जाए, सामाजिक दूरी बनाए रखें।

Leave a comment