Search KhabarFast

Press ESC to close

कुशीनगर में दिल दहलाने वाली वारदात, बाइक खड़ी करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

कुशीनगर में दिल दहलाने वाली वारदात, बाइक खड़ी करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

UP Crime: उत्तर प्रदेश के कुशीकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय गोविंद साहनी की कुनगर जिले में पार्किंग विवाद को लेछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम बदरवास मार्केट  में हुई। गोविंद साहनी अपने घर से पास के बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

परिवार ने लगाया आरोप

मृतक के परिवार का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में रहने वाला सुभाष और उसके परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर गोविंद पर हमला किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर गोविंद के परिवार को सूचना दी। जब उनकी मां सुभद्रा मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने गोविंद को सड़क पर खून से लथपथ और बेहोश हालत में पड़ा पाया। परिवार के लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोविंद को कम्युनिटी  हेल्थ  सेंटर  कप्तानगंज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में Deepak Singh ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले आरोपी और गोविंद के बीच मोटरसाइकिल की पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में यह हमला किया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें