Search KhabarFast

Press ESC to close

Middle East War: LPG संकट की आशंका से देशभर में लंबी कतारें, सरकार ने की कार्रवाई तेज

Middle East War: LPG संकट की आशंका से देशभर में लंबी कतारें, सरकार ने की कार्रवाई तेज

Middle East War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। कई राज्यों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी की आशंका के कारण लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थनगर में लोग पूरी रात गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए इंतजार करते रहे। वहीं बिहार और माध्य प्रदेश के कई शहरों में लोग सुबह 4 बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगने लगे हैं।

सरकार ने की सख्ती

इसी बीच कई जगह गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार करीब 2000 रुपये का कमर्शियल सिलेंडर कुछ जगहों पर 4000 रुपये तक बेचा जा रहा है। हालांकि प्रशासन ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है और कई जगह छापेमारी भी की गई है। सरकार का कहना है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने संसद में कहा कि देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह नियंत्रण में है।

रिफाइनरियों और एलपीजी का स्टॉक है पर्याप्त- संयुक्त सचिव

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने भी बताया कि देश की रिफाइनरियों और एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन घरों के पास पाइप्ड गैस की सुविधा है, वे PNG कनेक्शन ले लें। सरकार के अनुसार देश में करीब 60 लाख परिवारों के पास घर के पास पाइप्ड गैस की सुविधा मौजूद है।

OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

कालाबाजारी रोकने के लिए कई राज्यों में कार्रवाई की गई है। मदुरै में पुलिस ने दो जगह छापेमारी कर 398 सिलेंडर जब्त किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया। छतरपुर में दो दिनों में 38 घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए। वहीं Hapur में एक घर से 32 गैस सिलेंडर मिले, जिनमें 18 भरे हुए थे। सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा। इसके अलावा जमाखोरी रोकने के लिए गैस डिलीवरी के समय OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य किया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast