Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-हरियाणा सहित कई राज्यों बारिश का अलर्ट, ओले-आंधी के साथ मिलेगी गर्मी से राहत

दिल्ली-हरियाणा सहित कई राज्यों बारिश का अलर्ट, ओले-आंधी के साथ मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi Weather: दिल्ली सहित कई राज्यों में बढ़ती गर्मी और तपती धूप के बीच मौसम ने राहत देने की तैयारी कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश और आंधी के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ये मौसम परिवर्तन दिल्ली से शुरू होकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक प्रभावित करेगा। 

कितना रहेगा दिल्ली का तापमान

दिल्ली में लोगों ने पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव महसूस किया है। आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और रविवार यानी 15 मार्च को बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री के बीच रहेगा। इसके बाद 16 मार्च को मौसम साफ रहेगा। 17 से 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16-18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश नहीं होगी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बदलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी इसी अवधि में गरज-चमक और ओले पड़ सकते हैं। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा में 15 से 19 मार्च तक कहीं-कहीं गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 15 और 16 मार्च को गरज-चमक और ओले का येलो अलर्ट है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी और राजस्थान में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 22 डिग्री के बीच रहेगा। बिहार में अगले हफ्ते कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 21 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों के लोगों से सावधानी बरतने और अचानक मौसम परिवर्तन के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें