Search KhabarFast

Press ESC to close

कोलकाता में पीएम मोदी ने 18 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, ममता बनर्जी पर किया तीखा हमला

कोलकाता में पीएम मोदी ने 18 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, ममता बनर्जी पर किया तीखा हमला

PM Modi in West Bengal:पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, यह ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है। इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी और उसका नतीजा क्या हुआ, अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ। आज यहां से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है। बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिख चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है।अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए। आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए। लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो, आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो।

बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। वो दिन दूर नहीं, जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा। जो कानून तोड़ेगा, जो अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा।एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था। लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है। आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

LPG नियमों में बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू हुए नए डिलीवरी और कनेक्शन नियम

मध्य पूर्व में तेल और गैस आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत सरकार और तेल कंपनियों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर डिलीवरी और कनेक्शन नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

हज यात्रियों को देना होगा 10,000 अतिरिक्त शुल्क, ओवैसी ने किया फैसले का विरोध

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों के लिए एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके अनुसार सभी यात्रियों को ₹10,000 का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की संभावना, सरकार कर रही समीक्षा

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सरकार इस समय कीमतों को लेकर गंभीर समीक्षा कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast