Search KhabarFast

Press ESC to close

'तुमको इस्लाम का अलिफ भी नहीं मालूम', अचानक पाकिस्तान को ओवैसी ने क्यों लगाई लताड़?

'तुमको इस्लाम का अलिफ भी नहीं मालूम', अचानक पाकिस्तान को ओवैसी ने क्यों लगाई लताड़?

Asaduddin Owaisi Slams Pakistan: भारत के दो पड़ोसी देशों में इस वक्त भीषण तनाव चल रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। हालांकि, ईद तक दोनों देशों ने शांति बनाए रखने पर सहमति बनाई है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक फिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है।

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को इजरायल का छोटा भाई करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये हमारा पड़ोसी पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई है। ये दोनों ऐसे मुल्क हैं, जो अपने पड़ोसियों को सुकून से नहीं रहने देंगे। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को इस्लाम का अलिफ भी मालूम नहीं।

पाकिस्तान पर क्यों भड़के ओवैसी

पाकिस्तान पर ओवैसी का गुस्सा ऐसा ही नहीं निकला है। दरअसल, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। जिसमें लगभग 400 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोग घायल हुए। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने अस्पताल पर हमला किया, जहां लोग अपना इलाज करा रहे थे। हालांकि, पाकिस्तान ने इस दावे को खारिज किया है। इसी बात को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। यह पहला मौका नहीं जब ओवैसी ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। इससे पहले पहलगाम हमले के बाद भी उन्होंने पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में क्यों हो रहा संघर्ष 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हो रहे संघर्ष का मुख्य कारण टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान है। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान पर हमला करता है। हालांकि, अफगानिस्तान इससे इनकार करता है। इसी कारण दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव, हवाई हमले और सैन्य झड़पें बढ़ गई हैं। इसके अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डुरंड लाइन को लेकर भी संघर्ष होता रहा है। हालांकि, अब ये देखने वाली बात होगी कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष कब रुकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें