Search KhabarFast

Press ESC to close

ATM Rule Change: 1 अप्रैल से ATM से पैसे निकालना होगा महंगा! HDFC-PNB ने लागू किए नए नियम

ATM  Rule Change: 1 अप्रैल से ATM से पैसे निकालना होगा महंगा! HDFC-PNB ने लागू किए नए नियम

ATM Withdrawal Charges: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ATM से पैसे निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने 1अप्रैल 2026से अपने ग्राहकों के लिए ATM ट्रांजेक्शन, UPI कैश विड्रॉल और दैनिक निकासी सीमा से जुड़े नए नियम लागू करने की घोषणा की है। ये बदलाव मुख्य रूप से सुरक्षा बढ़ाने, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने और जोखिम नियंत्रण के लिए किए गए हैं। इससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा क्योंकि फ्री ट्रांजेक्शन खत्म होने के बाद अतिरिक्त शुल्क लगेगा और कुछ कार्डों पर दैनिक निकासी की सीमा भी कम हो जाएगी।

HDFC बैंक का नया नियम

HDFC बैंक ने सबसे बड़ा बदलाव UPI आधारित कैश विड्रॉल को लेकर किया है। अब ATM या CRM मशीन पर UPI QR कोड स्कैन करके पैसे निकालने को भी मासिक फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में शामिल किया जाएगा। पहले यह अलग से गिना जाता था, लेकिन 1अप्रैल से यह आपके सामान्य ATM ट्रांजेक्शन काउंट में जुड़ जाएगा। बैंक के ज्यादातर सेविंग्स अकाउंट पर अपने ATM पर 5फ्री ट्रांजेक्शन (मासिक) मिलते हैं। लिमिट पार होने पर हर ट्रांजेक्शन पर ₹23 + टैक्स का शुल्क लगेगा। इससे UPI यूजर्स को सावधानी बरतनी पड़ेगी, वरना छोटी-छोटी निकासी भी महंगी पड़ सकती है।

PNB का बड़ा बदलाव

पंजाब नेशनल बैंक ने सुरक्षा और रिस्क कंट्रोल के नाम पर कई डेबिट कार्ड वेरिएंट्स पर दैनिक ATM कैश विड्रॉल लिमिट घटा दी है। अब कई कार्ड्स (जैसे VISA गोल्ड, मास्टरकार्ड प्लेटिनम आदि) पर पहले की ₹1लाख की दैनिक सीमा घटकर ₹50,000रह जाएगी। कुछ प्रीमियम कार्ड्स पर ₹1.5लाख से घटकर ₹75,000हो जाएगी। यह बदलाव 1अप्रैल 2026से लागू होगा। PNB के ग्राहकों को अब ज्यादा पैसे निकालने के लिए प्लानिंग करनी पड़ेगी या मल्टीपल ट्रांजेक्शन करने पड़ सकते हैं, जो फ्री लिमिट खत्म होने पर अतिरिक्त शुल्क का कारण बन सकता है।

बंधन बैंक के नए नियम

बंधन बैंक ने फ्री ATM ट्रांजेक्शन की संख्या में संशोधन किया है। 1अप्रैल 2026से अपने ATM पर हर महीने सिर्फ 5फ्री फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (पैसे निकासी) मिलेंगे। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (बैलेंस चेक आदि) अनलिमिटेड रहेंगे। दूसरे बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3और नॉन-मेट्रो में 5फ्री ट्रांजेक्शन (कंबाइंड) होंगे। लिमिट पार करने पर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर ₹23और नॉन-फाइनेंशियल पर ₹10 + टैक्स शुल्क लगेगा। इससे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को खासतौर पर असर महसूस होगा।

आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

ये बदलाव औसत ग्राहक को ज्यादा प्रभावित करेंगे क्योंकि UPI कैश विड्रॉल अब फ्री लिमिट में गिनी जाएगी और दैनिक सीमा कम होने से कई बार ATM जाना पड़ सकता है। अगर आप महीने में 5-6 बार निकासी करते हैं तो अतिरिक्त ₹23-₹30 प्रति ट्रांजेक्शन का बोझ बढ़ जाएगा। बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देगा और नकदी पर निर्भरता कम करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 08 September: आज सोना-चांदी मंहगा या सस्ता? यहां देखें दिल्ली-कोलकाता समेत अन्य शहरों के रेट

08 September Gold-Silver Rates: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव जारी है। इस बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट और बढ़ोतरी का दौर देखने को मिला। हालांकि, आज 08 सितंबर 2026 मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं।

SBI Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, SBI ने निकाली 12,000 नई नौकरियां; यहां देखें भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स

SBI Recruimtnet 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवा अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) न चालू वित्त वर्ष 2026-27 में के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है।

Bank Rules: इस बैंक ने बदले ATM से पैसे निकालने के नियम, 1 अक्टूबर से फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या होगी आधी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सैलरी पैकेज अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast