Search KhabarFast

Press ESC to close

‘हमारा एक ही इरादा है, बीजेपी को हटाना और देश की रक्षा करना’ सीएम ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा

‘हमारा एक ही इरादा है, बीजेपी को हटाना और देश की रक्षा करना’ सीएम ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सभी को बहुत-बहुत ईद मुबारक कहना चाहूंगी। आज बारिश हो रही है और बारिश के रूप में हमें अल्लाह आशीर्वाद दे रहे हैं। आपकी सारी मुश्किलें आसानी से समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-कातिल में है।

उन्होंने आगे कहा, "बहुत सारे लोगों का नाम SIR के दौरान काट दिया गया। आपके लिए मैं कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट सड़क तक गई। हमारा अधिकार हम मोदी जी को नहीं लेने देंगे। हमारे पास एक ही शक्ति है। उन्होंने कहा कि आप जबरदस्ती हमारी सरकार पर नियंत्रण कर रहे हैं। तब भी हम डरेंगे नहीं। जो डरते हैं, वो मरते हैं लेकिन जो लड़ते हैं वो कामयाब होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और बंगाल समृद्ध हो। जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं, वे नरक में जा सकते हैं। खुदी को कर बंधक इतना कि हर तकदीर से पहले, खुद बंदे से खुद पूछो, बताओ तेरा रजा क्या है। हमारा एक ही इरादा है। बीजेपी को हटाना और देश की रक्षा करना।

भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना-सीएम

ईद-उल-फितर पर रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है। अल्लाह आपको आशीर्वाद दे। भारत और बंगाल तरक्की करे। जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं। खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछें, बता तेरी रज़ा क्या है। हमारा बस एक इरादा है। भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें