Yo Yo Honey Singh Birthday: हिरदेश सिंह से हनी सिंह बनने तक की कहानी, जन्मदिन विशेष

Yo Yo Honey Singh Birthday: हिरदेश सिंह से हनी सिंह बनने तक की कहानी, जन्मदिन विशेष

नई दिल्ली: पंजाब के होशियारपुर में जन्मे पंजाबी गायक हनी सिंह 15 मार्च को 37 साल के हो जाएंगे.  हनी सिंह यो यो हनी सिंह के नाम से भी जाने जाते है. उनका असली नाम  हिरदेश सिंह है. बता दें कि हनी सिंह ने अपने शुरूआती जीवन में काफी संघर्ष किया.  हनी सिंह ने गायक बनने से पहले रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट भी रहे है. लेकिन आज के समय में हनी सिंह काफी महंगे स्टार बन गए है. वह काफी महंगी महंगी फिल्मों में अपना गाना देते है.  
आपको बता दें कि हनी सिंह का 'शकल पे मत जा' गाने से डेब्यू हुआ था. यह उनका पहला गाना ही काफी हिट हुआ. जिसके बाद हनी सिंह एक के बाद एक हिट गाने देने लगे. हनी सिंह के कुछ गाने ऐसे भी है. जिन्होंने देश के बाहर विदेशों में भी धूम मचाई है. 
चलिए, अब आपको हनी सिंह के उन गानों के बारे में बताते है जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते है. जैसे- 'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी', 'लुंगी डांस', 'बॉस टाइटल ट्रेक', 'पार्टी ऑल नाईट', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'पार्टी विद भूतनाथ', 'अता माझी सटकली', हनी सिंह के ये वो गाने है. जो आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलते है.
गानों के अलावा हनी सिंह ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई. हनी सिंह की पहली फिल्म 'मिर्जा' थी. जो पंजाबी फिल्म थी. इस फिल्म में उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड मिला. इसके अलावा, उन्होंने बतौर लीड एक्टर कॉमेडी फिल्म 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' भी की. पंजाबी फिल्मों के अलावा उन्होने बॉलीवुड में भी काम किया. और फिल्म 'द एक्सपोज' में काम किया, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. हाल ही में 3 मार्च को उनका 'लोका' सांग रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. काफी सुर्खियां भी बटोर रहा है..
 

Leave a comment