Search KhabarFast

Press ESC to close

अब दुश्मनों की खैर नहीं! समंदर में दिखेगा नौसेना का पराक्रम, परमाणु हथियार से लैस पनडुब्बियां नेवी में होंगी शामिल

अब दुश्मनों की खैर नहीं! समंदर में दिखेगा नौसेना का पराक्रम, परमाणु हथियार से लैस पनडुब्बियां नेवी में होंगी शामिल

Boost To Indian Navy: भारतीय नौसेना पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होने जा रही है। वजह से परमाणु हथियार से लैस दो पनडुब्बी नेवी में शामिल होने जा रही हैं। खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल कराया जाएगा। इन दोनों पनडुब्बी के शामिल होने के बाद भारतीय सेना की ताकतों में इजाफा होगा।

आईएनएस अरिदमन को विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारतीय नौसेना में शामिल कराया जाएगा। समुद्री ताकत के लिहाज से इसे भारत के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। यह भारत की तीसरी स्वदेशी निर्मित परमाणु हथियार से लैस पनडुब्बी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'शब्द नहीं शक्ति है अरिदमन'। 

आईएनएस अरिदमन दुश्मनों के लिए काल

आईएनएस अरिदमन में हथियार की बात करें तो, इससें सबसे घातक के-4 बैलिस्टिक मिसाइल को तैनात किया गया है। ये मिसाइलें लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगा सकता है। मतलब साफ है कि दुश्मन कहीं भी छिपा हो लेकिन, बचेगा नहीं। इसके अलावा के-15 सागरिका मिसाइल को भी इसमें शामिल किया गया है। सागरिका मिसाइल करीब 750 किलोमीटर तक दुश्मनों को निशाना बना सकती है।

आईएनएस तारागिरी भी होगा शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेश निर्मित पनडुब्बी तारागिरी को विशानापत्तनम में नौसेना के बेड़े में शामिल करने जा रहे हैं। इसे नौसेना के बेड़ में शामिल करना समुद्री तट के सामरिक और समुद्री महत्व को दर्शाता है। साथ ही दोनों पनडुब्बियों नौसेना के बेड़े में शामिल करना भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता और संचालन शक्ति को मजबूत करने का प्रयास है।

आईएनएस तारागिरी को जानें

आईएनएस तारागिरी प्रोजेक्ट 17ए के तहत चौथे प्लेटफॉर्म का 6670 टन का युद्धपोत है। जिसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा बनाया गया है। इसकी बनावट कुछ ऐसी है कि इसे रडार भी मुश्किल से पकड़ पाएगा। यह किसी भी स्थिति में समुद्र में सुरक्षा देने में सक्षम है। ये पनडुब्बी अत्याधुनिक हथियार से लैस है। जिनमें सुपरसोनिक सतह से सतहे मार करने वाली मिसाइलें हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पेड़ों से जुड़े अपराधों पर सख्ती, दिल्ली सरकार ने धारा 33 के तहत जारी की व्यापक एसओपी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों से निपटने के लिए व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली की हरियाली की रक्षा और पेड़ संरक्षण कानूनों के सख्त प्रवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें