Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रंप की बौखलाहट या नई चाल! अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जार्ज पर गिरी गाज, युद्ध के बीच जबरन किए गए रिटायर

ट्रंप की बौखलाहट या नई चाल! अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जार्ज पर गिरी गाज, युद्ध के बीच जबरन किए गए रिटायर

Pete Hegseth Fires Army Chief: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब कौन सा फैसला ले लें कह पाना मुश्किल है। किसी को पता नहीं था कि 28 मार्च को अमेरिका-इजरायल एक साथ ईरान पर धावा बोल देगा। युद्ध होते हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन, न अमेरिका पीछे हटने को तैयार है, न ही ईरान टस से मस हो रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति दनादन फैसले ले रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को जबरन रिटायर कर दिया गया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से उनसे इस्तीफा मांग लिया। उनके इस्तीफे के बाद क्रिस्टोफर ला नेवे को अंतरिम सेना प्रमुख बनाया गया है।

कौन हैं रैंडी जॉर्ज

बता दें कि रैंडी जॉर्ज को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान सेना प्रमुख बनाया गया था। अगर उनसे इस्तीफा नहीं लिया जाता तो, वह 2027 तक इस पद पर बने रहते। वह एक वरिष्ठ इन्फ्रैंटी अधिकारी हैं और वेस्ट प्वाइंट स्थित अमेरिकी सैन्य अकादमी से ग्रैजुएशन कर चुके हैं। उन्होंने गल्फ वॉर, इराक और अफगानिस्तान जैसे संघर्षों में बड़ा रोल निभाया है। उनके पास युद्ध का अच्छा खासा अनुभव है। वह पूर्व रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

हटाने का कारण स्पष्ट नहीं

रैंडी जॉर्ज को सेना प्रमुख के पद से हटाने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ लगातार सेना में बदलाव कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नई सुरक्षा नीति के तहत सेना को नए तरीके से ढालना चाहते हैं। रैंडी जार्ज से पहले बड़े-बड़े जनरल और एडमिरल की छुट्टी हो चुकी है। रैंडी जॉर्ज को भी हटाना उसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

युद्ध के बीच लिया गया एक्शन 

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को उनके पद से ऐसे वक्त में हटाया गया है, जब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है। अमेरिका की तरफ से लगातार ईरान के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ से ईरान भी अमेरिकी एयरबेस पर हमले कर रहा है। ट्रंप का दावा है कि बातचीत के लिए दरवाजा खोला जा रहा है लेकिन, ईरान की तरफ से शांति वार्ता की कोई पुष्टी नहीं की गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Houthi Attack: सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला, 12 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को मिसाइल हमला हुआ। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नेपाल में बाढ़ का कहर! 35 मकान बहे, कई पुल तबाह, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

Flood In Nepal:नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने तबाही मचाई है। भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की खबर है। बाढ़ के पानी ने रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 35 मकान बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जबकि कई पुल बहने से आवागमन भी प्रभावित

पाकिस्तान में इमरजेंसी से इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा सरकार निलंबित; CM समेत नेताओं की गिरफ्तारी का दावा

Imran Khan Party Government Termineted:पाकिस्तान में राजनीतिक संकट गहरा गया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार वाले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इमरजेंसी लागू कर दी है। इस फैसले के साथ ही प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब PTI इमरान खान की रिहाई की मांग

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast